प्रदेश रूचि

बालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्य

बालोद में प्रशासन सख्त: ‘आई गोट कर्मयोगी’ ऑनबोर्डिंग 15 अप्रैल तक अनिवार्य, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस

बालोद।जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और परिणाममुखी बनाने के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का शत-प्रतिशत ऑनबोर्डिंग ‘आई गोट कर्मयोगी’ पोर्टल पर 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करें। यह निर्देश साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में दिए गए।
कलेक्टर ने दो टूक कहा कि ऑनबोर्डिंग अब सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि वार्षिक वेतन वृद्धि और गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) से सीधे जुड़ा होगा। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में जिले के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
शिक्षा क्षेत्र की समीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। दल्लीराजहरा में बीएसपी स्कूल क्रमांक-02 में बालक छात्रावास एवं विद्यालय तथा स्कूल क्रमांक-30 में कन्या छात्रावास शुरू करने के लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा गया। तेजी से गिरते भूजल स्तर को गंभीर मानते हुए कृषि कार्यों के लिए नए बोर खनन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को पुख्ता रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए, वहीं अवैध शराब बिक्री के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अलावा जल संरक्षण और जनभागीदारी आधारित अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसमें जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!