प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

शिवरात्रि के दिन सनसनी: मासूम की कब्र से छेड़छाड़, कंकाल का सिर गायब…मामले की जांच में जुटी पुलिस

बालोद (गुंडरदेही)।एक ओर पूरा जिला महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन था, मंदिरों में घंटियां गूंज रही थीं और श्रद्धालु अभिषेक में व्यस्त थे… वहीं दूसरी ओर गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुद-बी से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।
तीन वर्षीय मासूम प्रिया साहू, जिसकी 9 अक्टूबर 2025 को मृत्यु के बाद गांव के मुक्तिधाम मार्ग के पास दफन किया गया था, उसकी कब्र से छेड़छाड़ की आशंका ने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों भर दिया है।


 दफन स्थल पर मिले तंत्र-सामग्री के संकेत
रविवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब दफन स्थल को अव्यवस्थित देखा, तो उनके होश उड़ गए। वहां कटा हुआ नींबू, मिट्टी के दीये, चावल, अगरबत्ती और मांस का टुकड़ा पड़ा मिला। इन वस्तुओं को देखकर ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र के तहत किसी अनहोनी की आशंका जताई और तत्काल अन्य ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी।


 खुदाई में चौंकाने वाला खुलासा
सूचना मिलते ही हल्दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृत बच्ची के पिता जितेंद्र साहू ने दफन स्थल की खुदाई कर जांच की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुंडरदेही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे की अनुमति के बाद दोपहर 1:45 बजे खुदाई शुरू की गई।
करीब चार फीट खुदाई के बाद मासूम का कंकाल नजर आया। लेकिन जैसे ही शव को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया, एक और चौंकाने वाली बात सामने आई — कंकाल से सिर गायब था।
यह दृश्य देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों के चेहरों पर दहशत और गुस्सा साफ झलकने लगा। गांव में तंत्र-विद्या के नाम पर किसी साजिश की चर्चा तेज हो गई।


 फॉरेंसिक जांच की तैयारी
पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कंकाल को गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर आगे लैब भेजा जाएगा। मामले में बीएनएस की धारा 301 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

 गांव में दहशत, सोमवार को।होगी बैठक
घटना के बाद माहुद-बी गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। वही प्राप्त जानकारी के।अनुसार ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह किसी असामाजिक तत्व की करतूत है या अंधविश्वास के नाम पर रची गई साजिश?
और सबसे अहम — मासूम के सिर के गायब होने की गुत्थी कब सुलझेगी?

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन शिवरात्रि के दिन सामने आई इस घटना ने पूरे इलाके की आस्था और मानवता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!