Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

“रात में साथ बैठे, सुबह लाश मिली… अर्जुन्दा हत्या का चौंकाने वाला खुलासा”

बालोद। अर्जुन्दा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। लवली बिरयानी सेंटर संचालक के बेटे दूर्गेश देवांगन की हत्या उसके ही स्कूल के दोस्त पवन कुमार कंवर ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कैसे हुआ खुलासा?
30 नवंबर को अर्जुन्दा स्थित दिवान अंडा दुकान के पास दूर्गेश की लाश मिलने की सूचना मिली। मामला गंभीर होने पर पुलिस, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। शुरुआती संकेतों से हत्या की आशंका मजबूत होने पर मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई गई।

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने उन सभी लोगों से पूछताछ की जो घटना की रात बिरयानी सेंटर के आसपास मौजूद थे। फुटेज में आखिरी बार मृतक के साथ बैठे युवक की पहचान पवन कंवर के रूप में हुई।

हत्या की वजह और वारदात की कहानी
जांच में पता चला कि दूर्गेश और पवन साथ में बिरयानी खाने बैठे थे। इसी दौरान दोनों के बीच शराब पिलाने की बात को लेकर बहस हुई। गुस्से में पवन ने अपने पास रखी चमड़े की बेल्ट से दूर्गेश का गला कस दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद पवन ने शव को चबूतरे पर लिटाया और चुपचाप अंदर बने ‘बिरयानी ठिहा’ में जाकर सो गया। पूछताछ में पवन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!