Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

प्रसार कार्य में अपनी पहचान छोड़ गए दिलीप साहू, जिला प्रेस क्लब ने किया स्मरण

बालोद। ग्रामीण अंचल में अखबारों के प्रसार कार्य में अपनी निष्ठा और लगन से अमिट पहचान बनाने वाले हीरापुर निवासी स्व. दिलीप साहू का हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी स्मृति में जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने सोमवार को उनके निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने स्व. साहू के  उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात क्लब पदाधिकारियों ने उनके भाई हंसराज व सुपुत्र राहुल साहू से मुलाकात कर 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी और परिवारजनों से मिलकर सहयोग व संवेदना प्रकट की।

स्व. साहू भले ही पत्रकारिता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े न थे, लेकिन अखबारों के प्रसार कार्य में उनका योगदान अमूल्य था। अखबार की पहुंच गाँव-गाँव तक सुनिश्चित करने में उनकी मेहनत ही वास्तविक पाठक तक समाचार पहुँचाने की सबसे बड़ी कड़ी थी। इसी जिम्मेदारी को उन्होंने अपने जीवन में ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया।

कार्यक्रम में जिला जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष साहू, महासचिव राहुल भूतड़ा, वरिष्ठ पत्रकार मोहनदास मानिकपुरी, अरुण उपाध्याय, सतीश रजक, विकास साहू, नरेश श्रीवास्तव, करण सोनी,सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!