Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

हंसी-खुशी और एकजुटता का अद्भुत नजारा, बालोद में तीज मिलन धूमधाम से संपन्न

बालोद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्थानीय महादेव भवन में तीज मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि रहीं, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने अध्यक्षता की और जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समारोह की शुरुआत में महिला एवं बाल विकास की कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का ताज पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद महिलाओं के लिए खेलकूद और मनोरंजन की रोचक गतिविधियाँ हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की हंसी-खुशी, ऊर्जा और एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, कार्यकर्ता और नगर पालिका की महिला पार्षद भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!