प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फार्महाउस में चल रहे जुए का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम डंगनिया ग्रीन स्थित कोया फार्म प्लॉट नंबर 10 में छापा मारा। कार्रवाई में 16 जुआरी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने मौके से 8 लाख 01 हजार 200 रुपये नगद, 52 ताश पत्तियां और तीन कारें जब्त कीं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

ऐसे हुआ खुलासा

गुंडरदेही पुलिस को रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्महाउस के लॉन में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फहीम (दुर्ग), प्रमोद निवारे (रायपुर), रोशन कुमार (रायपुर), अनिकेत लक्ष्यवाणी (धमतरी), राजीव तिवारी (रायपुर), केवलदास भारती (रायपुर), नागेश्वर साहू (रायपुर), ओमप्रकाश चंद्रा (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जितेंद्र सिंधी (रायपुर), मनीष पटेल (रायपुर), संजय महेश्वरी (दुर्ग), पप्पू साहू (दुर्ग), हेमलाल ढीमर (दुर्ग), परमानंद कुर्रे (धमतरी), कमलेश साहू (रायपुर) और जितेंद्र सिंह (रायपुर) शामिल हैं।

लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व एसडीओपी राजेश बागड़े की देखरेख में अवैध जुआ और सट्टा पर लगातार नकेल कसी जा रही है। टीम में उपनिरीक्षक मनीष शेंडे के साथ प्रआर योगेश सिन्हा, जसवंत जांगड़े, कमलेश रावटे, आरक्षक यशवंत देशमुख, विकास साहू, मनीष तिवारी, जगदीश बधमार और सत्यप्रकाश यादव शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!