इसी कड़ी में हाल ही में जिले के प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ शासन के वन, पर्यावरण, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से प्रभा नायक ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की ज़रूरतों और विकास कार्यों को लेकर मंत्री को मांगपत्र सौंपा।

मांगे गए प्रमुख कार्य
प्रभा नायक ने मंत्री के समक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों व धान उपार्जन केन्द्रों में निर्माण कार्य की स्वीकृति की मांग की। इसमें प्रमुख रूप से —
देवरी और नाहंदा में सीमेंटीकरण कार्य
मारी बंगला, खेरथा, मनकी, भरदाट, कन्याडबरी, खामतराई, जेवरतला में चबूतरा निर्माण
पिनकापार व चेन्द्रीबंद नवागांव में सीमेंटीकरण कार्य
जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक ने स्पष्ट कहा कि ये सभी कार्य ग्रामीण जनता की लंबे समय से मांग रही है और इनके पूरा होने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
मंत्री का आश्वासन
मंत्री केदार कश्यप ने प्रभा नायक की सक्रियता और पहल की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
लगातार विकास की ओर कदम
गौरतलब है कि प्रभा रामलाल नायक अब तक जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक कई बार आला नेताओं व मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास कर चुकी हैं। उनके इस जमीनी जुड़ाव और सक्रियता को लेकर ग्रामीणों के बीच सकारात्मक चर्चा है।




















