प्रदेश रूचि

भारी बारिश के बीच भी भाजपा जिला कार्यालय में लहराया तिरंगा, दिखा देशभक्ति का जज्बा

बालोद। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जुंगेरा (बालोद) में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया। बरसते पानी के बीच पूजा-अर्चना और राष्ट्रगान के साथ हुए इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में देशभक्ति का अदम्य उत्साह देखने को मिला।

ध्वजारोहण के बाद अपने उद्बोधन में चेमन देशमुख ने कहा“यह स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन क्रांतिकारियों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है जिन्होंने हमें गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया।”
उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को आज़ादी के संघर्ष की गाथा बताने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सर्वांगीण प्रगति की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि “तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है, इसे सलाम करना हर भारतीय का कर्तव्य है।”

कार्यक्रम में नव-नियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ नेता कृष्णकांत पवार, पवन साहू, राकेश यादव, यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, पदाधिकारी भुवनेश्वरी ठाकुर, प्रेम साहू, सुरेंद्र देशमुख, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला, लोकेश श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी विनोद जैन, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया सहित नरेंद्र सोनवानी, शेखर वर्मा, अबरार सिद्धकी, संजय साहू, रवि पाण्डेय, मनीष गांधी, पुष्पेंद्र तिवारी, उमाशंकर मंत्री, विरेन्द्र साहू, रश्मि साहू, फिरोज, बालसिंग साहू, संतोष चंद्राकर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रतीक था कि मौसम चाहे जैसा हो, तिरंगे के सम्मान में कदम कभी नहीं थमते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!