Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

छोटे शहर से बड़ा मुकाम: यशवंत जैन को प्रदेश संगठन की बड़ी जिम्मेदारी…बने भाजपा प्रदेश महामंत्री…. मनाया गया जश्न

बालोद से भाजपा के शिखर तक: यशवंत जैन बने प्रदेश महामंत्री

बालोद।बालोद जैसे छोटे से जिले से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले कद्दावर नेता यशवंत जैन को भाजपा के प्रदेश महामंत्री का अहम दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बालोद में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों का तांता उनके घर पर लगा रहा, वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के चौक-चौराहों पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

यशवंत जैन का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहते हुए उन्होंने बालोद महाविद्यालय के प्रतिष्ठित चुनाव में लगातार दो बार छात्र संघ अध्यक्ष का पद जीता। इसके बाद भाजयुमो के प्रदेश मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पदों पर रहते हुए संगठन को नई दिशा दी।

भाषण कला में निपुण जैन प्रवक्ता की भूमिका में भी प्रभावी रहे। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने ‘विकास यात्रा’ का सफल नेतृत्व किया। वे छत्तीसगढ़ के पहले बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बने और अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किए। बाद में केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में 6 वर्षों तक उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया।

हाल ही में वे कांकेर जिले के संगठन प्रभारी के रूप में पार्टी को मजबूती दे रहे थे। उनकी संगठनात्मक क्षमता और लंबे अनुभव को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

नए दायित्व पर जैन ने कहा —“मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने पूरी निष्ठा से निभाई है। इस पद को भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!