प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में आज निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति का जश्न

बालोद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बालोद में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। आज शाम 4 बजे जिला मुख्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, हलधर नाथ चौक, मधु चौक, जय स्तंभ चौक से होते हुए वापस पटेल मैदान में समाप्त होगी।

तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। शहर की गलियों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तिरंगे की शान लहर रही है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं और यात्रा में शामिल होने को आतुर हैं।

बालोद जिले के ओरमा पंचायत में तिरंगा यात्रा में दिखा जश्न का माहौल

जिला प्रशासन ने गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों, स्कूली छात्रों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, महाविद्यालय के प्राचार्यों-शिक्षकों, खेल संघ पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों सहित सभी जिलेवासियों से इस यात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

कलेक्टर ने कहा— “आइए, एक साथ तिरंगा लहराएं और स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!