
इस यात्रा का सबसे खास आकर्षण था करीब 270 फीट लंबा तिरंगा, जिसे सैकड़ों हाथों ने गर्व से थाम रखा था। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति के नारों—भारत माता की जय और वंदे मातरम—से गूंज उठी। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल हुए।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, एनसीसी, स्काउट-गाइड और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। यात्रा के समापन पर सरदार पटेल मैदान में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में एसपी योगेश पटेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, सौरभ लूनिया, हरीश कटझरे, अभिषेक शुक्ला,राकेश यादव, कमलेश सोनी, रवि पांडेय, अमित चोपड़ा , शाहिद खान,अकबर तिगाला सहित जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बालोद की यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता और सामाजिक जागरूकता का जीवंत प्रतीक बन गई।




















