Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

मरकाटोला में धार्मिक विवाद पर बवाल, सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टरेट पहुंचे,विश्व हिंदू परिषद ने दिया आंदोलन का संकेत, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग

बालोद।डौंडी ब्लॉक के मरकाटोला गांव में धार्मिक भेदभाव और छुआछूत के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। पूरे गांव के खिलाफ कथित झूठी शिकायत दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण बालोद कलेक्टरेट पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मामले का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का एक परिवार, जो पिछले कुछ समय से संत रामपाल पंथ का अनुयायी है, न तो गांव के रीति-रिवाज और पूजा-पाठ को मानता है और न ही सामाजिक आयोजनों में कोई सहयोग करता है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती-किसानी में सहयोग मिलने के बावजूद यह परिवार साहू समाज के कार्यक्रमों का विरोध करता है और गांव के अन्य आयोजनों से खुद को अलग रखता है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उक्त परिवार के महज दो लोग पूरे गांव के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, जिससे गांव में आपसी वैमनस्य और तनाव फैल रहा है। उनका कहना है कि सामाजिक स्तर पर हमेशा सहयोग देने के बावजूद, यह परिवार गांव की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि इस परिवार के रवैये से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। “महज दो लोग पूरे गांव को परेशान कर रहे हैं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यदि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल समाधान नहीं निकाला, तो विश्व हिंदू परिषद ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी,” उन्होंने चेतावनी दी।

कलेक्टरेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि गांव में बढ़ते इस धार्मिक व सामाजिक तनाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना चाहते हैं, लेकिन झूठे आरोप और भेदभाव से उनका धैर्य टूट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!