Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

“बालोद में नशे पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई योजना, स्कूल-कॉलेज तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान”

बालोद में नशे के खिलाफ सख्त कदम, स्कूल-कॉलेज में जागरूकता अभियान

बालोद।बालोद जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि जिले के स्कूल, कॉलेज और अन्य चिन्हित स्थानों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि रेलवे स्टेशन और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच की जा रही है। नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अवैध परिवहन और व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।

यह जानकारी उन्होंने प्रभारी सचिव भुवनेश यादव की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम नूतन कंवर, श्रम विभाग, स्वास्थ्य और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रभारी सचिव ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और रेलवे स्टेशन सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!