Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी का मौका: व्यापम पोर्टल पर शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, 27 अगस्त अंतिम तारीख

दुर्ग जिला पुलिस ने जारी की सूची, व्यापम की वेबसाइट पर कराएं पंजीकरण

दुर्ग। दुर्ग रेंज दुर्ग जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा हेतु सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें छत्तीसगढ़ व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जानकारी दी कि लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है, और 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर व्यापम की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण पूर्ण करें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या नेटवर्क बाधा से बचा जा सके।

मुख्य तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 अगस्त 2025 (मंगलवार)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे तक

लिखित परीक्षा की तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)

अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि व्यापम की वेबसाइट पर पंजीकरण के बिना उन्हें लिखित परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी योग्य उम्मीदवार तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करें और रसीद को सुरक्षित रखें।

पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूची में नाम होने के बावजूद यदि अभ्यर्थी ने निर्धारित समय में पंजीकरण नहीं कराया, तो वह लिखित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेगा।

अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आधिकारिक लिंक:

छत्तीसगढ़ पुलिस वेबसाइट: https://cgpolice.gov.in

छत्तीसगढ़ व्यापम वेबसाइट: https://vyapam.cgstate.gov.in

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!