Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद में खाद संकट पर सड़क जाम: 10 किसानों समेत अन्य पर केस, आगे और कार्रवाई की संभावना

बालोद (छत्तीसगढ़)। ग्राम लाटाबोड़ में खाद की किल्लत को लेकर किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार 8 अगस्त को उबाल पर आ गया। दोपहर करीब 12 बजे से 1:15 बजे तक NH-930 बालोद–दुर्ग मार्ग पर सैकड़ों किसानों ने बैठकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों के साथ-साथ जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना बालोद में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आंदोलन के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग अवरुद्ध किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद ही भीड़ सड़क से हटी।
इस मामले में पुलिस ने BNS की धारा 285, 126(2) और 189(2) के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर में 10 किसानों के नाम दर्ज हैं—
वैभव साहू, रोशन सोनवानी, उत्तम साहू, रघुनाथ ठाकुर, कुमार हिरवानी, फलेश्वरी साहू (उपसरपंच), अशोक कल्याणी, ओमप्रकाश भुआर्य, भुपेश साहू और संजय साहू
इसके अलावा एफआईआर में “अन्य” भी उल्लेख है, जिससे साफ है कि जांच के बाद और नाम सामने आने पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।

खाद उपलब्ध थी, फिर भी जाम

शिकायतकर्ता भुपेश देशमुख, प्रभारी समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति लाटाबोड़ के अनुसार, आंदोलन के समय सोसायटी में यूरिया और सुपर फास्फेट खाद का स्टॉक उपलब्ध था और उसी दिन वितरण भी होना था। उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी बारी के अनुसार खाद लेने की अपील की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी बातचीत को तैयार नहीं थे।

आमजन को हुई परेशानी

चक्का जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि सड़क बंद होने से कई लोग फंस गए और आवश्यक कार्यों में देरी हुई। पुलिस ने बाद में भीड़ हटाकर यातायात बहाल किया।

लगातार बढ़ रहा खाद विवाद

खाद की कमी को लेकर जिले में विरोध की घटनाएं बढ़ रही हैं। 13 अगस्त को दल्लीराजहरा क्षेत्र के किसानों ने भी खाद और अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। अब तक जिले में 6 से अधिक जगहों पर किसानों ने आंदोलन या चक्का जाम किया है, जिनमें दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!