प्रदेश रूचि

बिजली बिल हॉफ योजना में कटौती के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल…बिजली ऑफिस के सामने किया धरना प्रदर्शन..सरकार का पुतला दहन

बालोद।प्रदेश में बिजली बिल हाफ योजना में कटौती किये जाने एवं दरो की वृद्धि को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है जिसे लेकर जिला स्तर मे विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ जिला कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा आज बिजली कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमझटकी चलती रही।वही धरना प्रदर्शन के दौरान मूसलाधार बारिश होने से विधायक संगीता सिन्हा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस के बरामदे में जाकर पानी बंद होने का इंतजार करते रहे।

400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है भाजपा सरकार

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि राज्य के भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है।बिजली की दरों में हुई बेतहाशा वृद्धि और हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त किये जाने से आमजनता को बिजली बिल के नाम से अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। विधायक ने कहा मात्र 100 यूनिट के भीतर की खपत वाले का ही बिजली बिल हाफ करने का निर्णय लिया है!इससे प्रदेश के उपभोक्ता बिजली बिल हाफ योजना से वंचित हो गए हैं।वर्तमान निर्देश के अनुसार 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर बिजली बिल पूरा लगेगा तथा 100 यूनिट का छूट भी नही मिलेगा।

आम जनता की योजनाओं में कटौती कर रही हैं सरकार

वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने कहा राज्य सरकार उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने के लिये आम जनता की योजनाओं में कटौती कर रही हैं।पूर्वर्तीय भूपेश बघेल सरकार ने जनता को राहत देने के लिए 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी। जिसे अब सिर्फ 100 यूनिट कर दिया गया है।यह फैसला जनविरोधी है और हम इसका विरोध जारी रखेंगे।

धरना प्रदर्शन में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रप्रभा सुधाकर, कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकर, पुरषोत्तम पटेल, यज्ञ देव पटेल, मिथलेश नुरेटी, हस्तीमल सांखला, भोला राम देशमुख, मीना उमाशंकर साहू, गुलशन चंद्राकर, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, तामेश्वर साहू, अंचल प्रकाश साहू, पियूष सोनी, कमलेश श्रीवास्तव, भूपेश नायक, निर्मला बंजारे, पद्मनी साहू, मोहनीश पारकर, लता कोर्राम, प्रेमचंद क्षीरसागर, सतीश यादव, विनोद बंटी शर्मा, दीनाराम चेलक, कसिमुद्दीन कुरैशी, निर्देश पटेल, सुमीत शर्मा, रीता सोनी, किरण चंद्रहास साहू, रोहित सागर, देवेन्द्र साहू, वैभव साहू, नरेन्द्र सिन्हा, ऐनु साहू, श्यामा बाई मधावपुरी गोस्वामी, दामेश्वर देशमुख, सत्यम जैन, ओमप्रकाश गजेंद्र, प्यारेलाल कोसरिया, भूपेंद्र चंद्राकर, सुचित्रा साहू, संजय साहू, सजन पटेल, आदित्य दुबे, दीपक पाल, फैज अहमद, राजेंद्र सोनकुटिया, जनार्दन निषाद, नारायण साहू, जीतेन्द्र साहू, हरक सिन्हा, आसिफ गहलोत, रिखी राम सोनबरसा, टोमन साहू, दुर्गुरम सिन्हा, संजय बारले, द्रोणाचार्य, दिनेश साहू, कुलदीप यादव, लोकनाथ निषाद, केशव शर्मा, जीतेन्द्र पटेल, पवन साहू, विष्णु चंद्राकर, गंगाराम साहू, प्रेमलाल ग्वाल्वंशी, सुनील मंडावी, मोती चुरेन्द्र, सोमनाथ, उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मेघनाथ साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!