प्रदेश रूचि

बालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्य

बड़ी खबर:- शिवलिंग और मंदिर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बालोद। जिले के ओरमा गांव में स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग, नंदी देव और अन्य धार्मिक वस्तुओं को क्षति पहुंचाई। यही नहीं, मंदिर परिसर में रखे पूजा सामग्री और अन्य सामान को पास के तालाब में फेंक दिया गया।

यह मंदिर ग्राम पंचायत ओरमा के वार्ड क्रमांक एक में तालाब पार क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित किया गया था। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तब उन्हें तोड़फोड़ की जानकारी हुई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना के प्रति रोष जताया।

गांव में इस घटना को लेकर भारी तनाव का माहौल है। ग्राम समिति अध्यक्ष नेमलाल साहू ने नाराजगी जताते हुए कहा, “धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना बेहद निंदनीय है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

ग्राम सचिव प्रीतम कुमार सोनकर ने इसे आस्था पर सीधा हमला बताते हुए कहा, “इस तरह की घटनाएं समाज को बांटने वाली होती हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

गांव के वरिष्ठ नागरिक कमलेश साहू ने कहा कि पुलिस को तत्काल जांच कर आरोपियों की पहचान कर सख्त सजा देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण आज थाने जाकर इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

कोषाध्यक्ष खिलेश्वर कुमार सोनकर ने कहा, “यह केवल मंदिर पर हमला नहीं है, यह हमारे भगवान और हमारी आस्था पर चोट है। गांव में अब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस के साथ-साथ ग्राम समिति भी सतर्कता बढ़ाएगी।”

ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन ग्रामीण एकजुट होकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!