प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

चक्काजाम के बाद जागा शिक्षा विभाग, बीजाभाठा की शिक्षिका उषा बोरकर निलंबित – डीईओ की भूमिका पर उठे सवाल

बालोद, । शासकीय प्राथमिक शाला बीजाभाठा की सहायक शिक्षिका उषा बोरकर को आखिरकार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद द्वारा निलंबित कर दिया गया। लेकिन यह निलंबन सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि लगातार अनदेखी, जनप्रतिनिधियों के आरोप और दो दिन पूर्व हुए चक्काजाम के दबाव के चलते हुआ है। मामले ने पूरे जिले में शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले से जारी था संभागीय अधिकारी का आदेश

मामले की जांच 12 सितंबर 2024 को ही पूर्ण हो चुकी थी और 20 जून 2025 को संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि शिक्षिका उषा बोरकर को निलंबित कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था,लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने इस आदेश को न केवल नजरअंदाज किया बल्कि स्कूल संचालन समिति व ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद किसी ठोस कार्रवाई से परहेज किया।

निलंबन की बजाय दूसरे जगह पर किया अटैच

शिकायतों और जांच प्रतिवेदन के बावजूद विभाग ने पहले उषा बोरकर को निलंबित करने के बजाय उसे दूसरे शाला मे अटैच कर दिया | यह कदम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को और अधिक आक्रोशित कर गया। स्थानीय जनपद सदस्य ने डीईओ पर स्पष्ट आरोप लगाए कि वे आरोपी शिक्षिका को बचा रहे हैं।

आखिरकार चक्काजाम के बाद विभाग बैकफुट पर आया

क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद व ग्रामीणों के नेतृत्व में बीजाभाठा में हुए चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन ने पूरे मामले को फिर से गरमा दिया। इस दबाव के बाद 7 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में उल्लेख है कि पूर्व में प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन और संभागीय अधिकारी के निर्देशों के आलोक में शिक्षिका को निलंबित किया गया है।


सवालों के घेरे में डीईओ मरकले की भूमिका

इस पूरे प्रकरण ने डीईओ की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है।

क्यों पहले ही जारी निर्देशों को समय रहते नहीं लागू किया गया?

जांच रिपोर्ट के बावजूद आरोपी को क्यों बचाया गया?

अब यह देखना बाकी है कि क्या विभाग इस पर और कोई आंतरिक अनुशासनात्मक जांच करेगा या यह प्रकरण केवल एक निलंबन आदेश तक सिमट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!