Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

“एक विचार, एक उद्देश्य… मुखर्जी की जयंती पर डौंडीलोहारा में भाजपा ने दिखाया एकजुटता का संदेश”

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को किया याद

बालोद/डौंडी लोहारा।जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के आदर्श पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर डौंडी लोहारा मंडल भाजपा ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम अटल चौक (पुराना बस स्टैंड) में रखा गया, जहां उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रहित में किए गए योगदान को साझा किया।

लाल निवेंद्र टेकाम ने कहा—”डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

जयलाल मालेकर ने कहा—”आज का युवा वर्ग अगर डॉ. मुखर्जी के विचारों को समझे और अपनाए, तो देश को नई दिशा मिल सकती है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने तब थे।”


कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य होरीलाल रावटे, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र टेकाम, नगर उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य जसराज शर्मा, मंडल महामंत्री सोमेन्द्र देशमुख, पूर्व कोषाध्यक्ष गैंद मल भंसाली, पूर्व उपाध्यक्ष यतेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य प्रमुख उपस्थितजन थे – प्यारे निषाद, हिम्मत देशमुख, इकबाल अरोरा, धिरेन्द्र टांक, पलाश गुप्ता, रवि जैन, पार्षद सूर्यकला ठाकुर, वीर सिंह ठाकुर, नारायण सिन्हा, धीरज जैन, जीवराखन कौमार्य, उत्तम मालेकर, डोमेन्द्र देशमुख, तुकाराम साहू, बलदाऊ सेन, दसरू सिन्हा, तिलक यादव, कुबेर सोनी, गिरधारी कोसमा, ललित साहू, संतोष यादव, हेमचंद सिन्हा, पूनम निषाद।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!