Skip to main content

प्रदेश रूचि

प्रधानपाठक पदोन्नति सहित अन्य लंबित मामलों को लेकर फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात

बालोद, ।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बालोद के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर प्रधानपाठक पदोन्नति सहित कई लंबित मामलों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने किया।

फेडरेशन ने ई संवर्ग और टी संवर्ग में प्रधानपाठक के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले के कई शिक्षकों को आदेश जारी होने के बावजूद अब तक समयमान वेतनमान की राशि नहीं मिली है। सेवानिवृत्त हुए कई शिक्षकों को पेंशन का लाभ नहीं मिलने का मामला भी उठाया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि संलग्नीकरण समाप्त हो जाने के बावजूद कई शिक्षक अपने पूर्व पदस्थापना स्थल पर कार्यरत हैं, उन्हें मूल शाला में भेजा जाए। एक अप्रैल 2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की गई।

इसके अलावा डौंडी ब्लॉक की शिक्षिकाओं का रोका गया गृह भाड़ा भत्ता जल्द देने, प्राथमिक प्रधानपाठकों की पदोन्नति प्रक्रिया में आश्रम शालाओं के रिक्त पदों को भी शामिल करने तथा उच्च शिक्षा हेतु परीक्षा अनुमति शीघ्र प्रदान करने जैसे मुद्दे भी उठाए गए।

इन सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी करने की बात कही।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित पदाधिकारी इस प्रकार रहे:
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख, जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, जिला सचिव अश्विनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष खिलानंद साहू, डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कोसमार्य, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल साहू, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष धनेश यादव, मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख।

इसके साथ ही संदीप दुबे, शैलेन्द्र ठाकुर, गिरवर निर्मलकर, तुलेश्वर साहू, दुलार सिंह कौशिक, लोकेन्द्र यादव, उमेश साहू, मदन लाल साहू, नकुल एलेन्द्र, खेमंत साहू, संभव देवांगन, पूनम चंद्राकर, शिवकुमार चौरके, ए. रमेश, योगेश पवार, जहुरुद्दीन कुरैशी, अनिल वर्मा, ठाकुर राम निषाद, अब्दुल जब्बार, पीताम्बर श्रवण, मंजू श्रवण, सूफिया खान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बीमा संबंधी कार्य के लिए संपर्क करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!