प्रदेश रूचि

मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक।किसानों को मिले भरपूर खाद, समय पर – सीएम साय ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश।

 

रायपुर, ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ सीजन से पहले खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर मंत्रालय में अहम बैठक ली। सीएम ने अफसरों को दो टूक कहा – “खाद की सप्लाई किसी हाल में न रुके, हर किसान तक समय पर और पर्याप्त खाद पहुंचे।”

बैठक में खास फोकस डीएपी की जगह एनपीके खाद के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को एनपीके के फायदे बताए जाएं और समितियों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि जिले की सहकारी समितियों में खाद की स्थिति की लगातार निगरानी करें। साथ ही अफसरों को चेताया कि खाद या बीज की कमी से किसानों की बुआई और उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा, इसलिए कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सीएम साय ने नकली या अमानक खाद की बिक्री पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, कृषि संचालक राहुल देव और मार्कफेड के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!