Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

जर्जर स्कूल भवन में चल रहा कॉलेज, पढ़ाई पर संकट! जिला पंचायत सदस्य ने जीर्णोद्धार की उठाई मांग

 

बालोद।जिले के घोठिया गांव में अस्थायी रूप से संचालित शासकीय महाविद्यालय अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। पुराने और जर्जर स्कूल भवन में चल रहे इस कॉलेज में पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को बैठने तक के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहीं भवन की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है।

घोठिया में वर्ष 2023-24 से शासकीय महाविद्यालय की शुरुआत की गई है, जहां बी.ए., बी.कॉम., और बी.एस.सी. (जीव विज्ञान एवं गणित) के प्रथम और द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। फिलहाल कॉलेज में कुल 55 छात्र अध्ययनरत हैं, जिन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम ने सोमवार को अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक से मुलाकात की और खनिज न्यास निधि से जर्जर भवन के जीर्णोद्धार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कॉलेज भवन की मरम्मत से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

अपर कलेक्टर कौशिक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्टीमेट तैयार कर मरम्मत कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है।

छात्रों की शिक्षा से जुड़ी यह समस्या अब प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल हो चुकी है। देखना होगा कि आश्वासन कितनी जल्दी हकीकत में बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!