Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

PHE ठेकेदारों की समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा, जल्द समाधान का मिला भरोसा

रायपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रहे पीएचई विभाग के ठेकेदारों को आ रही समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य पी.एच.ई.डी. कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 24 जून को मिशन संचालक जितेंद्र शुक्ला से सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात की।

संघ के संरक्षक गिरीश दुबे, अनिल तिवारी, अध्यक्ष  शिवेश धर दीवान, और सह सचिव संजय तिवारी की उपस्थिति में ठेकेदारों की प्रमुख 13 समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इन समस्याओं में समय पर भुगतान नहीं होना, एफएचटीसी कार्यों के अप्रूवल में देरी, स्रोत निर्माण के अभाव में कार्य अटकना, 70%/90% भुगतान शर्तें, मापन पुस्तिका में समय पर एंट्री नहीं होना, फाइनल टेस्ट रिपोर्ट की देरी, तथा पुरानी रेट पर भुगतान जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

संघ ने यह मांग की:

हर माह भुगतान की नियमित व्यवस्था हो।

विभागीय आपत्ति होने पर राशि की कटौती रोकी जाए।

जिन गांवों में काम पूरा हो गया वहां पूर्ण भुगतान शीघ्र किया जाए।

मापन पुस्तिका की समय पर एंट्री सुनिश्चित हो।

नई दरों को स्वीकृति मिले व लंबित रंगीन वाटर टेस्ट का भी भुगतान हो।

इस मुलाकात के दौरान मिशन संचालक जितेंद्र शुक्ला ने संघ को सभी समस्याओं के शीघ्र और सार्थक निराकरण का विश्वसनीय आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष  शिवेश धर दीवान और सचिव विनोद अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने बताया कि संघ की ओर से लगातार जमीनी स्तर पर ठेकेदारों की समस्याओं को उठाया जा रहा है और उम्मीद है कि मिशन संचालक के आश्वासन के बाद अब कार्यों में तेजी आएगी और भुगतान संबंधी अड़चनों से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!