प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

एक ओर पर्यावरण दिवस की पौधारोपण पहल, दूसरी ओर मर्रामखेड़ा में चैन माउंटेन से अवैध रेत खनन जारी

बालोद,पर्यावरण दिवस पर जहां जिलेभर में अधिकारी और जनप्रतिनिधि “एक पेड़ मां के नाम” जैसे जागरूकता अभियानों के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दे रहे थे, वहीं डौंडी ब्लॉक के मर्रामखेड़ा गांव में पर्यावरण के साथ मज़ाक चलता रहा।

लगातार पिछले दस दिनों से यहां चैन माउंटेन मशीनों के जरिए रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। मर्रामखेड़ा वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, और ऐसे इलाकों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की स्पष्ट गाइडलाइन है कि किसी भी तरह का खनन प्रतिबंधित है।

फिर भी न तो खनिज विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया। रेत के इस अवैध खेल से पर्यावरण को तो नुकसान हो ही रहा है, साथ ही शासन की “हरियाली और जीवन रक्षा” की मुहिम पर भी सवालिया निशान लग रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दिन-रात बड़ी बड़ी हाइवा ट्रके और भारी मशीनें रेत निकालने में लगी रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हैं। यह लचर व्यवस्था न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ा रही है, बल्कि शासन की मंशा पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रही है।

क्या पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिन का दिखावा बनकर रह गया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!