प्रदेश रूचि

दसॉ-टाटा साझेदारी से खुला आत्मनिर्भर डिफेंस का नया अध्याय….भारत में तैयार होगा रफाल जेट का दिल-दिमाग

अब भारत में बनेंगे रफाल जेट के कलपुर्जे! दसॉ एविएशन और टाटा का ऐतिहासिक करार

✍️ प्रदेशरुचि डेस्क | नई दिल्ली

भारत की रक्षा ताकत को अब स्वदेशी पंख लगने वाले हैं। फ्रांस की फेमस डिफेंस कंपनी ‘दसॉ एविएशन’ और भारत के औद्योगिक दिग्गज ‘टाटा ग्रुप’ के बीच हुआ है एक ऐतिहासिक करार, जिसके तहत अब भारत में रफाल फाइटर जेट के प्रमुख पार्ट्स बनाए जाएंगे।

टाटा बनाएगी रफाल की ‘फ्यूजलेज’ — यानि जेट का मुख्य ढांचा

इस समझौते का सबसे बड़ा पहलू है कि टाटा ग्रुप अब रफाल जेट की ‘फ्यूजलेज’ यानी मुख्य ढांचे का निर्माण भारत में ही करेगा। फ्यूजलेज वो हिस्सा होता है जो फाइटर जेट का “बेस स्ट्रक्चर” होता है — इंजन, पायलट कॉकपिट, हथियार और सेंसर सिस्टम इसी पर टिके होते हैं। यानी अब ‘रफाल’ की रीढ़ भारत में बनेगी!

🇮🇳 ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी रफ्तार

इस डील को भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत एक मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे न सिर्फ देश में उन्नत टेक्नोलॉजी आएगी, बल्कि डिफेंस सेक्टर में हज़ारों रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

🛡️ रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि इस साझेदारी से भारत अब सिर्फ रक्षा उपकरणों का खरीदार नहीं, बल्कि उन्नत फाइटर जेट तकनीक का निर्माता भी बन जाएगा।

🔹 पहले भारत रफाल को पूरी तरह फ्रांस से आयात करता था
🔹 अब उसके अहम हिस्से यहीं बनेंगे — लागत घटेगी, तकनीक बढ़ेगी
🔹 भविष्य में भारत से इन पार्ट्स का एक्सपोर्ट भी संभव

हैदराबाद में बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब

सूत्रों के अनुसार, रफाल पार्ट्स का निर्माण हैदराबाद स्थित एक अत्याधुनिक प्लांट में किया जाएगा। इस प्लांट को टाटा और दसॉ मिलकर संचालित करेंगे।

 

🔍 क्यों खास है रफाल फाइटर जेट?

4.5 जनरेशन का मल्टी-रोल फाइटर जेट

3700 किमी की रेंज

6 तरह के हथियार एकसाथ ले जाने की क्षमता

हर मौसम में ऑपरेशन में सक्षम

बालााकोट स्ट्राइक से लेकर पूर्वी लद्दाख तक अपनी क्षमता दिखा चुका है

 

📢 रक्षा विशेषज्ञ की राय “यह करार भारत को रक्षा क्षेत्र में टेक्नोलॉजिकल आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा। इससे आने वाले वर्षों में भारत फाइटर जेट निर्माण की वैश्विक सप्लाई चेन का हिस्सा बन सकता है।”— डिफेंस एनालिस्ट मेजर जनरल (रिटा.) संदीप कपूर

 

आपको बतादे कलपुर्जों से शुरूआत, पूरा जेट भारत में बनना अब सपना नहीं यह करार भारत के लिए एक रणनीतिक और तकनीकी क्रांति है। आज फ्यूजलेज से शुरूआत है, कल पूरा रफाल भारत में बन सकता है।

📌 प्रदेशरुचि विशेष विश्लेषण:

> ✈️ अब भारत सिर्फ लड़ाई नहीं, फाइटर बनाने की ताकत भी रखता है।
🔧 रक्षा में आत्मनिर्भरता की नींव और मज़बूत हुई।
🇮🇳 ‘मेक इन इंडिया’ का नया चैप्टर शुरू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!