Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

तेज बारिश के दौरान जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

बालोद। जिले में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान देवतराई ग्राम के समीप तांदुला जलाशय से लगे धुमरापठार के जंगल में शिड बाल एकत्र करने गए चार मजदूरों पर दुखद हादसा घटित हुआ।

तेज बारिश से बचने के लिए ये चारों मजदूर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, तभी जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उस पेड़ पर आ गिरी। हादसे में देवतराई निवासी 65 वर्षीय रामजी ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, पास में खड़े अन्य तीन मजदूर — संतु राम यादव (60 वर्ष), राजकुमार ठाकुर (51 वर्ष) तथा ओटगांव निवासी गोविंद ठाकुर — आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से मृतक और घायलों को जंगल से गांव तक लाया गया, जहां से उन्हें संजीवनी 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल मजदूरों का अस्पताल में उपचार जारी है।

वन विभाग के अनुसार, सभी मजदूर विभागीय कार्य के सिलसिले में जंगल में मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!