प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

महिला एवं बाल विकास विभाग में 40 करोड़ का घोटाला! युवा कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा, कार्रवाई नहीं होने पर विभाग का घेराव करेगी संगठन

बालोद। बालोद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में यह शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें विभाग पर करोड़ों रुपये के सामान वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण और विकास के लिए आवंटित सामग्री की खरीद-फरोख्त में अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से घटिया सामान वितरित किया गया। यह वितरण तथाकथित रूप से सुशासन दिवस के अवसर पर किया गया, लेकिन इसकी गुणवत्ता और प्रक्रिया दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

युवा कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश भर में करीब 40 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो महिला एवं बाल विकास विभाग का घेराव किया जाएगा।

प्रशांत बोकड़े ने बताया कि रायपुर संचालनालय से जिलों को भेजे गए सामान की गुणवत्ता मानकों से नीचे थी और कम मात्रा में आपूर्ति की गई। फर्म मालिकों द्वारा अधिकारियों को रिश्वत देकर पावती हासिल की गई और आहरण कर लिया गया।

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की सम्पूर्ण जांच कर यह पता लगाया जाए कि वितरित सामान किस कंपनी का था, उसकी गुणवत्ता क्या थी और कहीं यह नकली या डुप्लीकेट तो नहीं था। साथ ही संबंधित फर्म और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मोर्चा क्या प्रशासन को नींद से जगाएगा या फिर यह आवाज भी कुचल दी जाएगी? आने वाले सात दिन इस दिशा में अहम साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!