प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सुशासन की राह में बाधा बने अफसरों पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला…लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज..हटाए गए डीईओ…इंजीनियर निलंबित

सुशासन को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम

रायपुर,  – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले में वर्षों से अधूरी पड़ी मनियारी और पथरिया जलाशय परियोजनाओं को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को परियोजनाओं में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की शिक्षा व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए। हाल ही में सम्पन्न बोर्ड परीक्षाओं में जिले के कमजोर प्रदर्शन को प्रशासनिक निष्क्रियता का परिणाम मानते हुए यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री  साय ने स्पष्ट किया कि राज्य में अब परिणाम आधारित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

यह कदम यह दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तरदायी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!