बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आम लोगो के सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर विगत 25 दिनो से ताला लटका हुआ है तो वही लगातार बढ़ते गर्मी के बीच नया बस स्टैंड में यात्रियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सार्वजनिक शौचालय में पानी और तहसील कार्यालय के आसपास आमजन मानस और नया बस स्टैंड यात्रियों के लिए के लिए पेयजल उपलब्ध कराये और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का परिचय दें
नगर पंचायत डौंडीलोहारा में दैनिक मूलभूत सुविधा चरमराई दो सार्वजनिक शौचालय 25 दिनों से बंद , लटका शौचालय में ताला
नगर पंचायत प्रशासन मौन नगर पंचायत प्रशासन मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष गंभीरता से नहीं कर रहे हैं काम जनमानस को नहीं मिल रही है सार्वजनिक शौचालय की सुविधा आम नागरिक हो रहे हैं परेशान
विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू ने कहा वार्ड क्रमांक 11, 12 के मध्य तहसील ऑफिस के पास जहां कृषि विभाग, बी आर सी ,बी ओ कार्यालय तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय और न्यायालय सभी एक ही परिषद में संचालित है जहां पर सार्वजनिक शौचालय स्थित है वहां पर जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है सार्वजनिक शौचालय और वार्ड नंबर 10 ,11 के मध्य स्थित सार्वजनिक शौचालय विगत 25 30 दिनों से पानी की सुविधा नहीं होने के कारण शौचालय में ताला लटका हुआ है जिससे आम जन्मश को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस और मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत प्रशासन गंभीरता से ध्यान नहीं देने के कारण या स्थिति निर्मित हुई है जिसे तत्काल सुधार जाना चाहिए और लोगों को दैनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए साथ ही साथ नगर के नागरिकों को पेयजल के लिए भी अभी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आम जनमानस को मूलभूत सुविधा लोकहित में सही पेयजल प्रबंधन के साथ उपलब्ध कराए जाने चाहिए




















