Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नवनिर्वाचित पार्षदों तथा नगर पालिका अध्यक्ष का नगर के इस संस्था ने किया सम्मान..तो इस दौरान पालिकाध्यक्ष बोले…

 

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में गत दिनों बालोद के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, सहित नगर के सभी 20 वार्डो के पार्षदों का सम्मान किया गया । तथा 20 वार्डो के पाषर्दो का सम्मान किया गया जिसमें वार्ड क्रं. 01 के पार्षद पुष्पा ईश्वर साहू, वार्ड क्र. 02 के पार्षद कमलेश सोनी ,वार्ड क्रं. 03 के पाषर्द किरण चंद्रहास साहू, वार्ड क्रं. 04 के पार्षद प्रीतम यादव, वार्ड क्रं. 05 के पार्षद कांति तरूण साहू, वार्ड क्रं. 08 के पार्षद रीता सोनी,वार्ड क्रं. 12 के पार्षद सुमित शर्मा,वार्ड क्रं. 14 के पार्षद आशा पटेल, वार्ड क्रं. 15 के पार्षद गोकुल कुमार, वार्ड क्रं. 17 के पार्षद, गोमती बाई रात्रे, वार्ड क्रं. 18 के पार्षद गिरिजेश गुप्ता, वार्ड क्रं. 19 के पार्षद श्यामा यादव सहित भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मोहन चोपड़ा उपस्थित रहे।
जिसमे मंचासीन उपस्थित सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारीज संस्था का परिचय देते हुए भारत के प्राचीन राजयोग से अवगत कराया। आत्मा और परमात्मा के साथ सर्व संबंध जोड़ना ही राजयोग है। साथ ही राजयोग का अभ्यास कराया।
मंचासिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस संस्था से मेरा बहुत पुराना संबंध है शिवबाबा का व दीदीयों का आशीर्वाद सदा मेरे साथ है अब हम सभी को मिलकर बालोद को ऊंचाईयों तक ले जाना हैं।
इस दौरान मंचासीन सरिता ने उपस्थित सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारीज संस्था का परिचय देते हुए भारत के प्राचीन राजयोग से अवगत कराया। आत्मा और परमात्मा के साथ सर्व संबंध जोड़ना ही राजयोग है। साथ ही राजयोग का अभ्यास कराया। वही संस्था की संचालिका बीके विजयलक्ष्मी
ने सभी को बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान की ओर से आपको ये संदेश देते है कि आप अपने जीवन में इन तीनों बातो की स्मृति रखेंगे तो आप हर कार्य में सफल होंगे- 1. निमित्त भाव, 2. निर्माण भाव 3. निर्मल वाणी । उपर्युक्त कार्यक्रम का मंच संचालन भोप सिंह साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!