प्रदेश रूचि


जिलाध्यक्ष चेमन के नेतृत्त्व में बालोद जिले में भाजपा की अब तक कि सबसे बड़ी जीत,पंचायत से पार्लियामेंट तक की रणनीति का फार्मूला हुआ सफल

 

बालोद: नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा का पूरा फोकस पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पर है। बालोद जिला बनने के बाद से लगातार जिला पंचायत अध्यक्ष कि सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। 2015 में देवलाल ठाकुर और 2020 में सोनादेवी देशलहरा बने अध्यक्ष कांग्रेस जहां हैट्रिक करना चाह रही थी , वही भाजपा ने कांग्रेस के इस कुर्सी पर अपना कब्जा कर लिया और अब जिला पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष बनने की राह आसान हो चुकी है। पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का प्रतिनिधित्व की रणनीति पर जिला संगठन ने जिस तरह से काम किया है। उसी का नतीजा साफ तौर पर बालोद जिले में देखने को मिला है। जिले में ज्यादातर सीटों में भाजपा प्रत्यासियों का कब्जा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण भाजपा संगठन में कुशल नेतृत्व को माना जा रहा है जो की भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के जिलाध्यक्ष बनने के बाद बालोद जिले में भाजपा फिर से एक बार मजबूती से अपनी वापसी कर ली है।

भाजपा के रणनीतिकार

प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ किया गया । नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी पूरी हो चुकी है । भाजपा ने इसको लेकर बड़ी तैयारी और रणनीति बनाई थी। इस पूरे चुनाव में भाजपा की रणनीति सफल नहीं बल्कि बहुत ज्यादा सफल रही कही जा सकती है। पिछले दिनों हुए निकाय चुनावों में जहां भाजपा को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली है। निकाय चुनाव में भाजपा का फोकस सभी 8 निकायों पर था और भाजपा ने 7 में जीत प्राप्त की हैं। जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी तीनो चरणों के चुनाव के बाद जिला पंचायत में 14 में से 8 में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जीतकर सामने आए है।वही इस चुनाव में कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत हासिल किए है ऐसा माना जा रहा है निर्दलीय विजयी प्रत्यासी भी भाजपा का दामन थाम सकते है।लेकिन निर्दलीय भाजपा के साथ नही आए तो भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। जिला पंचायत सदस्यों में से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला आरक्षित हुई हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान की फाइल फोटो

ये है भाजपा अधिकृत जिला पंचायत के विजयी सदस्य

क्षेत्र क्रमांक 1 कांति सोनेश्वरी
क्षेत्र क्रमांक 3 तारिणी चंद्राकर
क्षेत्र क्रमांक 4 लक्ष्मी साहू
क्षेत्र क्रमांक 6 प्रभा नायक
क्षेत्र क्रमांक 7 चुन्नी मानकर
क्षेत्र क्रमांक 10 तोमन साहू
क्षेत्र क्रमांक 13 चंद्रिका गजीर
क्षेत्र क्रमांक 14 तेजराम साहू

जनपद पंचायत में भी भाजपा का परचम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बालोद जिले में कुल 5 जनपद पंचायत क्षेत्र है जहां पर 4 जगहों पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है तो वही डौंडी में नजदीकी मुकाबला दिखाई दे रहा है हालाकि यहां पर भी भाजपा अपने अध्यक्ष बनाने के दावे कर रहे है ।आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जनपद पंचायत बालोद जहां पर 16 जनपद सदस्यों में से 9 में भाजपा के प्रत्यासी जीतकर आए है इसी तरह गुरुर में 21 में 18 बीजेपी 2 कांग्रेस 1 अन्य, डौंडीलोहारा में 25 में 13 बीजेपी 8 कांग्रेस तथा 4 अन्य निर्दलीय गुंडरदेही में 24 में 10 बीजेपी 10 कांग्रेस तथा 2 भाजपा समर्थित निर्दलीय और 2 अन्य निर्दलीय जीते यहां पर भाजपा निर्दलियों से संपर्क साधकर जनपद अध्यक्ष बनाने की कयावद में जुट गई है। वही डौंडी में 15 में 6 बीजेपी 5 कांग्रेस तथा 2 बीजेपी समर्थित निर्दलीय और 2 अन्य निर्दलीय जीते है जहां पर भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दल अपनी अपनी ताकत लगा रहे है सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार यहां पर 2 निर्दलियों के समर्थन के साथ भाजपा अपना अध्यक्ष बना लेगी।बहरहाल जिले में इस बार निकाय और त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा पहले से कही ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया जिसके पीछे बड़ा कारण हाल ही में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने चेमन देशमुख की रणनीतिक तैयारी को माना जा रहा है।

क्या कहा जिलाध्यक्ष ने 

वही इस चुनाव में मिली सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेशरुचि से चर्चा कर बताया कि “नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीनो ही चरण में बड़ी संख्या में भाजपा के सरपंच, जनपद सदस्य चुनाव जीतकर आये है, भाजपा प्रत्याशी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष को हराया है, जिस हिसाब से जिले में ट्रेंड चल रहा है, गांव की सरकार भी भाजपा की बन रही है, इस पूरे चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता पूरे लगन और मेहनत कर भाजपा के प्रत्यासी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं है , भाजपा के प्रति जनता का आकर्षण है, कांग्रेस के खिलाफ बड़ा वातावरण देखने को मिला है, और इसी के चलते जिले में अब पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तथा नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्षद से लेकर अध्यक्ष भाजपा के बनने जा रहे है।

प्रचार अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!