Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

बालोद के इस गांव के पास 33 केवी बिजली तार टूटने से खेतो में रखे पराली जलकर हुआ राख..तो ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए ये आरोप

 

बालोद….बालोद जिले के तरौद गांव के पास 33 केवी लाइन डिफॉल्ट हुआ जिसके चलते मालीघोरी से बालोद सब स्टेशन के बीच तरौद के पास 33 केवी का विद्युत् लाइन टूट गया इसहेवी इलेक्ट्रिक लाइन टूटने से दो किसानो के खेतो में रखे पराली जलकर राख हो गया,हालांकि इस घटना के समय खेत खलिहान के पास किसी व्यक्ति या अन्य जीव जंतु के आवाजाही नही होने से बड़ा हादसा टल गया.लेकिन घटना में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है.स्थानीय लोगो ने बताया की उनके गांव से गुजरने वाला इस हेवी लाइन का मेंटनेंस नही किया जाता आज लगातार बढ़ते विद्युत कनेक्शन और लाइन पर बढ़ती दबाव को देखने हुए इस पुराने लाइन में लगे केबल को कई सालो से न बदला जाता है और न ही देखरेख किया जाता है जिसके चलते ऐसी घटना घटित हुई है।वही ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद काफी लंबे समय तक लाइन में विद्युत का प्रवाह जारी रहा लेकिन विभाग वालों ने इस बात को भी अनदेखी कर दी जिसके चलते जिस जगह लाइन का केबल टूटकर गिरा था उस क्षेत्र में रखे पराली में आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!