Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

डौंडी ब्लाक के 57 वर्षीय शिक्षक ने फिर किया कमाल…2 अलग अलग राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 4 पदक…

बालोद – 44वां नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता राजस्थान के अलवर में 6 फरवरी 2025 से आयोजित था जिसमें बालोद जिले के शा. उ. मा.वि.कोटागांव (डोंडी) में पदस्थ जग प्रसाद वर्मा व्याख्याता ने भाग लिया जिसमें अपने आयु वर्ग में 10 किमी. व. 5 किमी. दोनों में द्वितीय स्थान, प्राप्त करने पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया एवं 5 किमी. पैदल चाल में चौथा स्थान भी प्राप्त किया।

साथ ही इन्हें अलवर सांसद खेल उत्सव 9 फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन 21 किमी. आयु वर्ग 50 -60 में मेडल सहित ₹5000 पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया । इसी तरह 2 फरवरी को कोल इंडिया इंदौर मैराथन में 21 किमी. को इसी आयु वर्ग में 1 घंटे 44 मिनट में पूर्ण कर चौथा स्थान प्राप्त करने पर उन्हें पदक से सम्मानित किया ।

इस तरह इन्हें 5 वर्ष की कम समय में कुल 15 मेडल प्राप्त हो गया है इस इस उपलब्धि पर खुश होकर शिक्षकों , खेल प्रेमियों एवं अधिकारियों ने बधाई प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!