Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*बालोद की बेटी आयुषी ने की मिशाल कायम..एमबीबीएस डिग्री हासिल कर बनी डॉक्टर…कौन है आयुषी… पढ़े पूरी खबर*

बालोद।जरूरी नहीं कि रोशनी चिरागों से ही हो बेटियां भी घर में उजाला करती हैं. इस कहावत को बालोद शहर की बेटी आयुषी तिवारी ने चरितार्थ कर दिया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर आयुषी तिवारी एमबीबीएस पास कर डॉक्टर बन गई हैं। इनकी सफलता ने बालोद शहर के लिए मिसाल पेश की है। 05 साल तक एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन अब डॉक्टर के रूप में जनता की सेवा करने का सपना अब साकार हो रहा है।
आपको बतादे आयुषी तिवारी ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर डाक्टर बन चुकी है। आयुषी तिवारी ने शेडोंग फर्स्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी (शेडोंग एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज) ताइआन, चीन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। आयुषी तिवारी ने डाक्टर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया और बेटियों के लिए मिशाल पेश किया है। जानकारी के अनुसार एमबीबीएस यानी बैचलर ऑफ़ मेडिसिन ऐंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी, मेडिकल प्रोफ़ेशनल बनने के लिए की जाने वाली एक अंडरग्रेजुएट डिग्री है। यह कोर्स करीब साढ़े पांच साल का होता है। इसमें एक साल की इंटर्नशिप भी शामिल होती है।शेडोंग फर्स्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी (शेडोंग एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज) ताइआन, चीन में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह डिग्री प्रदान की गयी है। 5 सालों की कड़ी पढाई के बाद उनका सपना पूरा हुआ और वो डॉक्टर बनी। आयुषी तिवारी दो बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके पिता अखिलेश तिवारी सिविल कांट्रेक्टर व माता  सुषमा तिवारी शिक्षिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!