Skip to main content

प्रदेश रूचि

चौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल

रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं पर हाई कोर्ट सख्त, डीआरएम से मांगा जवाब.

 

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही असुविधा और स्टेशन से जुड़ी जर्जर सड़कों पर कड़ी नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डबल बेंच ने बिलासपुर रेलवे डीआरएम से शपथपत्र में जवाब मांगा है। कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि गजरा चौक से शारदा मंदिर तक की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।बारिश में यह सड़क तालाब बन जाती है और सूखे मौसम में धूल से जनजीवन प्रभावित होता है। इसके अलावा, प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर मालगाड़ियों को भेजा जा रहा है, जबकि यात्री ट्रेनों को प्लेटफार्म 2 से 5 पर स्थानांतरित किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। कोर्ट ने दोनों मामलों को जोड़ते हुए डीआरएम से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 29 जनवरी 2025 को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!