प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बेरहमी से प्राण घातक हमला कर मौत के घाट उतारने वाले पति ने थाने में जाकर किया सरेंडर….

बालोद । बालोद जिले के कंवर थाना चौकी क्षेत्र के ग्राम सांगली में एक महिला कुल्हाड़ी से मारकर हत्या का मामला सामने आया है।जहां पर पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।तत्काल घायल महिला ईश्वरी साहू को इलाज के लिए धमतरी के जिला अस्पताल परिजनों द्वारा ले जाया गया।जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि कंवर थाना चौकी क्षेत्र के ग्राम सांगली निवासी केवल चंद्र साहू ने अपनी पत्नी को किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करते हुए अपने रूम में बंद कर कुल्हाड़ी लेकर बेरहमी से सर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। महिला को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल में ले जाया गया।जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं आरोपी पति केवल चंद्र साहू ने इस घटना को अंजाम देने के बाद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए खुद को सरेंडर कर दिया। वही इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बहरहाल आरोपी पति ने किस लिए अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है यह कारण अभी अज्ञात बना हुआ है।जांच के बाद ही यह कारण स्पष्ट हो पाएगा।वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!