प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिले के ग्राम पंचायत खरथुली के आश्रित ग्राम देवरी के ग्रामीण पिछले एक महीने से पेयजल की समस्या से परेशान…. शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

बालोद।बालोद जिले के ग्राम पंचायत खरथुली के आश्रित ग्राम देवरी में ग्रामीणों को पिछले एक महीने से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के चलते देवरी के निवासियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर ग्राम में पानी आपूर्ति समस्या को अविलंब दूर करने की मांग किया है। ग्राम पंचायत के माध्यम से विभाग को कई बार आवेदन दिया गया लेकिन विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीण कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे है।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत खरथुली के आश्रित ग्राम देवरी में पेयजल आपूर्ति की विकट समस्या है। वर्तमान में जिस नल कूप से प्रदाय किया जा रखा था, वह बंद हो चुका है। और नया पानी टंकी बना है उसमें नया नलकूप नहीं है। जिससे पानी आपूर्ति एक माह से बंद पड़ा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के माध्यम से विभाग को कई बार आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसका कोई सार्थक पहल नहीं हुआ। जिसके कारण ग्रामवासी देवरी कलेक्टर जनदर्शन में भारी भीड़ के साथ उपस्थित हुए है। ग्रामीणों ने पानी आपूर्ति समस्या को अविलंब दूर करने की मांग शासन से किया है। यशोदा बाई,गौरी बाई,पेमिन बाई,भोलाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाए व पुरुष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!