प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले के इस गांव में फिर ग्रामीणों ने स्कूल में किया तालाबंदी…क्या है पूरा मामला

बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम भंवरमरा के नेतामटोला पारा स्तिथ शासकीय प्राथमिक शाला में निलंबित शिक्षक को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर पालक और ग्रामवासियों द्वारा स्कूल में तालाबंदी की गई है..स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण भी स्कूल गेट के सामने शिक्षक की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे है।स्कूल में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है।

दरअसल सहायक शिक्षक दुलेश कुमार देवांगन को कुछ दिनों पहले नशापान कर शाला समिति प्रबंधन और अन्य शिक्षकों से दुर्वव्यवहार करने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।जिसके बाद ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट जनदर्शन में पहुच निलंबित शिक्षक को बहाल करने की ज्ञापन सौंपा था। वही अब ग्रामीण पुनः निलंबित शिक्षक दुलेश कुमार देवांगन को बहाल कर स्कूल में पुनः रखने की मांग पर अड़े हुए है और इसी नाराजगी पर स्कूल में तालाबन्दी कर प्रदर्शन कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!