Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पूर्व विधायक लोकेंद्र यादव से प्रेरित होकर पति पत्नी दोनो ने किया निधन के बाद देहदान का संकल्प

बालोद-मृत्यु के बाद हमारे शरीर के अंगों से बहुत से लोगों का कल्याण हो सकता है, लिहाजा अंगदान अब महादान कहा जाता है. हमारे देश में मृत्यु के उपरांत देहदान बहुत कम किया जाता है, लेकिन यह समय की जरूरत है. आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो मृत्यु उपरांत अपने शरीर के अंगों को दानकर दूसरों को नया जीवन देने का जज्बा रखते हैं। असिस्टेंट मेडिकल आफिसर और बालोद निवासी लोकेश कुमार पारकर अपनी धर्मपत्नी कादम्बिनी यादव व्याख्याता के साथ जीते जी अपने निधन के बाद अपने शरीर को दान में दे दिया, जिससे ना केवल जरूरतमंदों को उनके अंग लगाए जा सकें, बल्कि यह मेडिकल रिसर्च में भी काम आ सकेगा। बालोद निवासी लोकेश कुमार पारकर अपनी धर्मपत्नी कादम्बिनी यादव के साथ बुधवार को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचकर शपथ पत्र भरकर देहदान किया। पति पत्नी के इस जुनून और समाजसेवा के कार्य की नागरिक सराहना कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने लोकेश कुमार पारकर और कादम्बिनी यादव का शाल और श्रीफल से सम्मानित कर बधाई दी है।लोकेश कुमार पारकर और कादम्बिनी यादव का मानना है कि मृत्यु के बाद शरीर को जला दिया जाता है। उस मृत शरीर से प्रैक्टिकल कर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी दूसरों की जिंदगी बचाना सिख सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने देहदान करने का संकल्प लिया और मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में अपना देहदान कर दिया। कादम्बिनी यादव ने बताया कि स्वर्गीय लोकेंद्र यादव पूर्व विधायक रिश्ते में बड़े भाई थे।लोकेंद्र यादव ने भी देहदान किया था वही से मन मे देहदान करने का सपना था। शादी के बाद पति खुद स्वास्थ्य विभाग में है इसलिए उनका भी इंटरेस्ट बना रहता है और उनके सहयोग से देहदान किए है। लोकेश कुमार पारकर असिस्टेंट मेडिकल आफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में पदस्थ है।वही कादम्बिनी यादव बड़गाँव में व्याख्याता पद पदस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!