Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

खाते से यूपीआई के माध्यम से 95 हजार रूपये की ठगी का नया मामला आया सामने

बालोद।बैंक खाते से साइबर क्राइम के जरिए पैसे निकालने के घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। लेकिन खाते से 95 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से ठगी का नया मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बडोदा शाखा अर्जुन्दा के खाताधारक के खाते से 95 हजार रुपये यूपीआई करके धोखधड़ी की गई है। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कोगनी तेजेंद्र कुमार साहू ने अर्जुंदा थाने में अज्ञात खाता धारक के खिलाफ लिखित शिकायत किया है। तेजेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि बैंक ऑफ बडोदा शाखा अर्जुन्दा में मेरा खाता क्रमांक 8705 है। 17 जुलाई 23 को अपने घर ग्राम कोंगनी में था, कि करीबन 09.20 बजे मेरे मोबाइल नंबर में मैसेज आया कि मेरे खाता से 95 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से निकल गया है। जिस संबंध में मेरे द्वारा साइबर पोर्टल में ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराया था। जिससे मुझे इस बात की जानकारी हुई कि मेरे खाता से काटा गया उक्त रकम एचडीएफसी बैंक कोलकाता के खाता क्रमांक 5010 में ट्रांसफर हुआ है। उक्त लेन देन को मेरे द्वारा किसी भी यूपीआई एप से स्वीकृत नही किया गया है। अत: एचडीएफसी बैंक कोलकाता के खाता क्रमांक 5010 के धारक के विरद्ध कार्यवाही करने की लिखित शिकायत थाने में किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!