Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

मध्यान भोजन संचालक कल्याण संघ द्वारा इन मांगो को लेकर दी गई चक्काजाम करने की चेतावनी

बालोद। बालोद जिला के अन्नपूर्णा मध्यान भोजन संचालक कल्याण संघ मध्यान भोजन की तीन माह की राशि देने की मांग को लेकर 23 से 30 सितम्बर तक हड़ताल पर चले गए थे।जिसके कारण जिले में मध्यान भोजन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गया था। एक फिर अन्नपूर्णा माता मध्यान्ह भोजन संचालक कल्याण संघ की महिलाओ ने आज क्लेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर तीन माह की राशि का शीघ्र भुगतान करने और कुकिग कास्ट में बड़ोतरी करने की मांग की है।इसके साथ ही संघ की महिलाओ ने 15 अक्टूबर तक मध्यान भोजन की तीन माह की राशि नही दी गई तो फिर से आंदोलन कर चक्काजाम करने की चेतावनी शासन प्रशासन को दिया है। अन्नपूर्णा माता मध्यान भोजन संघ की जिलाध्यक्ष लोमेश्वरी साहू ने बताया कि विगत तीन माह से मध्यान भोजन की राशि नहीं मिलने के कारण मध्यान भोजन के संचालन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।राशि नहीं मिलने से किराना दुकानों में उधारी की राशि बड़ गई है जिसके कारण दुकानदार उधारी में किराना समान नहीं दे रही है जिसके चलते मानसिक रूप से परेशान हो गए है।लोकेश्वरी साहू ने बताया कि तीन माह की राशि नही देने के कारण 23 सितंबर से जिला मध्यान संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे।लेकिन अपहत कारणो के चलते 01 अक्टूबर से अपने काम पर वापस आ रहे है।संघ की मांग है की 15 अक्टूबर तक मध्यान भोजन की पूरी राशि मिलनी चाहिए अन्यथा फिर से आंदोलन कर चक्का जाम करने की चेतावनी शासन प्रशासन को दिया है। ज्ञापन सौपने के दौरान जिलाध्यक्ष लोमेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष अंजू राजपूत,सचिव फिरो बाई,कोषाध्यक्ष आशा आर्य,सह सचिव कमलेश्वरी नायक,विशाखा साहू,खोमिन बाई, ओमेशवरी साहू,सुरेंद्र देवांगन, धनसीह नायक सहित अन्य महिलाए शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!