Skip to main content

प्रदेश रूचि

धान खरीदी से कोयला खदानों तक सरकार पर बैज का सियासी प्रहार, किसानों की परेशानी और आदिवासियों के अधिकारों को बनाया मुद्दाबालोद में जल संसाधन विभाग की लापरवाही की इंतहा! अधिकारी बने मूकदर्शक, ठेकेदारों की जवाबदेही गायब, बदहाल सड़क सुधारने अपनी जेब से खर्च कर मैदान में उतरे किसान!तांदुला नदी पुल के नीचे चल रहा था नशे का गुप्त कारोबार, पुलिस की दबिश में 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तारबालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांग

*अस्पताल सुरक्षा को लेकर किया गया बैठक दिए गए आवश्यक निर्देश*

बालोद।आज चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध के संबंध में जिला प्रशासन व जिले के स्वास्थ्यगत संस्थाओं के चिकित्सकों की बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष बालोद में लिया गया l उक्त बैठक पुलिस अधीक्षक बालोद एवं जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में किया गया ,जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक जोशी द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से सुरक्षा के संबंध में प्राप्त निर्देशों के पालन के संबंध में अवगत कराया गया l मुख्य रूप से चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज , नर्सिंग कॉलेज , सीएचसी, पीएचसी में कार्यरत निजी सुरक्षा कर्मी ,पार्किंग में कार्यरत कर्मचारी या वेंडर के रूप में कार्यरत लोगों का शत प्रतिशत चरित्र सत्यापन कराए जाने के संबंध में अवगत कराया गया l सभी संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने के संबंध में अवगत कराया गया l चिकित्सालय में असामाजिक तत्वों के प्रवेश की स्थिति में या विवाद की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम या क्षेत्र के थाना प्रभारी को सूचित करने के संबंध में अवगत कराया गया l अस्पताल में आने जाने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड संधारण कराए जाने के संबंध में प्राप्त निर्देश से अवगत कराया गया l

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत (भापूसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी , जिला पंचायत सीईओ l संजय कन्नौजे , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूर्यवंशी तथा एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर व जिले के शासकीय तथा निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!