प्रदेश रूचि

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 100 नग देशी प्लेन शराब जप्त

बालोद।पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा श्री सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 18.08.2024 को दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल मे अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहा है कि मुखबीर सूचना पर घटना स्थल वार्ड क्रमांक 13 रेल्वे क्रासिंग राजहरा के पास रेड कार्यवाही कर आरोपीगण आफताब कुरैशी पिता अजीम कुरैशी उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 19 गार्डर पुल अम्बेडकर भवन के पास राजहरा थाना राजहरा एवं करण डहरे पिता राजू डहरे उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 अम्बेडकर भवन के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक सफेद पीला बजारू थैला मे रखे 100 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जुमला 18.000 बल्क लीटर कीमती 9,000 रूपये एवं एक बिना नम्बर का हीरो होण्डा पैशन प्लस मोटर सायकल कीमती 20,000 रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपीगण के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!