Skip to main content

प्रदेश रूचि

मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, वेतन विसंगति और पदोन्नति पर बनेगी उच्चस्तरीय समितिसामाजिक एकजुटता, संस्कार और कुरीतियों के उन्मूलन पर साहू समाज का मंथन; युवाओं, मातृशक्ति और नई पीढ़ी की भूमिका पर दिया जोरकिसानों की समृद्धि के लिए साय सरकार के फैसले ऐतिहासिक, कृषक उन्नति योजना से 25 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : शशि पवारकलेक्टर की सक्रियता का दिखा असर, धान खरीदी में बालोद प्रदेश में अग्रणी; 6 हजार किसानों से खरीदी, 3,140 को रकबा सुधार से राहतलोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का साक्षी बना मुख्यमंत्री निवास, बालोद के कृष्णकांत पवार का हुआ सम्मान

विधायक निवास में मनाया गया धूमधाम से राखी का पर्व

बालोद- संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा के गुरुर स्थित विधायक निवास में बड़ी धूम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी प्रजापति की दीदियों ने विधायक संगीता सिन्हा को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।वही विधायक की पुत्री अनन्या सिन्हा इस पर्व के खास मौके पर बैंगलोर से गुरुर पहुची और अपने भाई अनेय सिन्हा को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा के साथ-साथ जिले और छत्तीसगढ़ वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि यह भाई बहन के अटूट प्रेम का एक पवित्र बंधन है एक गहरा रिश्ता तय करने वाला त्यौहार है। जहां हर बहन आज अपने भाई से राखी बांधकर उसके साथ हमेशा रहने और रक्षा करने की उम्मीद करती है निश्चायी इस त्यौहार का इंतजार सबको लंबे समय से रहता है। साल भर इस त्यौहार के इंतजार करते हैं और यह दिन आता है तो सुबह से ही बहने एक विशेष आयोजन में जुट जाती है जहां शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!