Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद जिला मुख्यालय में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित इन मांगों को लेकर भाजपाइयों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने आज जिलाधीश इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को एक मांग पत्र सौपते हुए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण जिला मुख्यालय के विकासखंड बालोद में सर्वसुविधा को ध्यान में रखकर भूमि चयन करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद कमलेश सोनी एवं शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि संचनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा खेल अधोसंरचना को बढ़ाने की दिशा में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण हेतु भूमि चयन नक्शा खसरा एवं ड्राइंग डिजाइन तैयार करने कहा है जिसमे बालोद जिला मुख्यालय के समीप इसका निर्माण होने से जिले के सभी विकासखंड के खिलाड़ियों को आने जाने रुकने ठहरने जैसे अनेक सुविधा मिलेगी , जिला भाजपा मंत्री अमित चोपड़ा ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टकराम वर्मा के बालोद आगमन एवं रायपुर में उनके निवास में जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के निवेदन पर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाकर जिले के खिलाड़ियों को सुविधा देने की मांग पूर्व में की गयी थी जिसके फलस्वरूप यह कॉम्पलेक्स निर्माण हेतु भूमि चयन प्रस्ताव जिला प्रशासन से मांगा गया है जिसके संदर्भ में बालोद जिला मुख्यालय के विकासखंड में इसके निर्माण करने सम्बन्धी मांग पत्र सौंपा गया है मांग पत्र देने वालो में भाजपा शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी रविप्रकाश पांडेय पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन महेश पाठक अजय बाफना आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!