Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

शाला प्रवेशोत्सव में पहुंची जनपद सदस्य संध्या ने टूटा बाउंड्रीवाल देख बोली… बाउंड्रीवॉल गिरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे अधिकारी और कर्मचारी …?

बालोद बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत की जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू शाला प्रवेश उत्सव अवसर पर प्राथमिक शाला खोरदो पंहुची जहां पर शाला प्रवेशोत्सव के दौरान जनपद सदस्य संध्या साहू ने स्कूल का भी निरीक्षण किए जिसके बाद स्कूल में करीब 10 वर्ष पूर्व निर्माण किए गए बाउंड्री वॉल को देख कुछ भौचक रह गई। बाउंड्रीवॉल जो कि तालाब के पार में बने होने केरन तालाब के दबाव में तिरछा होकर टूटने के साथ साथ वह पूरी तरह जर्जर व गिरने के स्थिति मे है तथा दीवार का कुछ हिस्सा एक पेड़ के सहारे लटकी हुई है छोटे छोटे बच्चे इसी बाउंड्री वाल के अंदर खेलते कुदते है जिससे कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई है और तुरंत इस बात पर संज्ञान लेकर कलेक्टर जिला बालोद और जिला सी ई ओ को अवगत कराई है ।

वही इस पूरे मामले में जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को घेरते हुए बोले कि विगत तीन साल पहले से जर्जर इस बाउंड्रीवाल पर पूर्व गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू और संजारी बालोद के वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा जो कि विगत 15 साल से राज कर रही हैं ग्राम खोरदो मे कोई विकास कार्य क्यों नही करा पाई है । संध्या साहू ने कहा कि इस समस्या से स्थानीय लोगो द्वारा अवगत भी कराया गया था पर कुछ नही हो पाया। गाव वालों के हाथ मे झुंझुना पकडा दिये । वही जनपद सदस्य ने जल्द से जल्द बाउंड्री वाल को गिरा कर पुनः निर्माण कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है और उनकी सुरक्षा हमारा और शासन प्रशासन का फर्ज है।इस बात को ध्यान में रख कर कार्य करने की आवश्यकता है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!