Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

गोंडवाना युवा महोत्सव में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप….बोले ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को समाज के गौरवशाली इतिहास की मिलेगी जानकारी

बालोद..छत्तीसगढ़ के वन पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप बुधवार को बालोद जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहे…इस दौरान मंत्री केदार कश्यप डौंडी पर ब्लाक बेलोदा तथा डौंडीलोहारा ब्लाक के पिनकापार गांव पहुंचे…जहां गोंडवाना युवा महोत्सव तथा हलबा समाज के 85 वाँ स्थांपना समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल…इस दौरान मंच मंत्री कश्यप ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए समाज के इतिहास की जानकारी दिए…वही मंत्री ने बताया की ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आज के युवाओं को हमारे समाज गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिल पाएगी…. मंत्री ने कहा निश्चित रूप से ये एक अच्छे कार्यक्रम था और इस कार्यक्रम के माध्यम से हमे आगमी भविष्य की रणनीति बनाने की दृष्टि से सुविधा मिलती है ..इसके साथ साथ हमको सांस्कृतिक विरासत से हमको पहचान मिलती है…वही बताया की आज देश के कई बड़े शहर जैसे रायपुर,रानी कमलाप्रती (भोपाल),नागपुर जैसे शहरों के उत्थान में उनके पूर्वजों का जो महत्वपूर्ण योगदान था… इसे युवा पीढ़ियों को जानने की जरूरत है…और ऐसे तमाम जानकारी के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम पहुंचना उनके लिए भी एक गौरवशाली पल होने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!