Skip to main content

प्रदेश रूचि

कलेक्टर से अमर्यादित व्यवहार पड़ा भारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निलंबितदिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का रोमांच, आज आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर; बंदरों की एंट्री रोकने ‘मंकी व्हिस्परर्स’ भी तैनातबालोद – पाररास रेल्वे फाटक इस दिन से तीन रात रहेगा बंद, बालोद-राजनांदगांव मार्ग पर यातायात हो सकता है प्रभावित?दिल्ली प्रवास में अभिन्न यादव की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात बनी चर्चा का विषय, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से संवाद और पिता की पेंटिंग भेंट ने दौरे को बनाया यादगारपहले टावर की रेकी, फिर केबल चोरी… मौके पर छूटी स्कूटी कैसे बनी पुलिस की सबसे बड़ी कड़ी, कैसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश..पढ़े पूरी खबर

थाना प्रभारी उमा ठाकुर की पहल..जहा एक तरफ भीषण गर्मी में जन जीवन अस्त व्यस्त है..तो वही ड्यूटी से समय निकाल कर दिया पर्यावरण जागरूकता का परिचय

बालोद, भीषण गर्मी से जहां एक ओर पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त है , गर्मी के कारण जीवों में त्राहिमाम कि स्थिती बनी हुई है ऐसी स्थिति में थाना रनचिरई के थाना प्रभारी उप निरीक्षण उमा ठाकुर ने अपने स्टाफ प्रधान आरक्षक युगल किशोर और आरक्षक तीरथ ध्रुव के साथ ड्यूटी से थोड़ा समय निकालकर ग्राम चाराचार में ग्रामीणों की उपस्थिति में तालाब किनारे पांच प्रकार के फल और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है और जगह जगह वृक्षारोपण कर हम हमारी जिम्मेदारी को पुरा कर सकते हैं जब भी समय मिले अपने व्यस्ततम कार्यों से मुक्त होकर परियावरण के प्रती अपना कर्तव्य ज़रूर निभाना चाहिए।

बता दें कि ग्राम चाराचार ग्रामीणों की पर्यावरण के जागरूकता के कारण प्राथमिक शाला परिसर इस भीषण गर्मी में भी आपको हरे भरे दिख जायेंगे,जिसके लिए स्कूल को कई बार जिले स्तर पर पुरुष्कार भी प्राप्त हो चुके है। यहां हजारों अलग अलग पेड़ पौधे रोपे गए है जिसमे फल, फूल,छायादार तथा इनमे से 400 से ज्यादा औषधि गुण वाले पौधे है ,जिनके उपयोग के लिए आज भी दूर गांव से लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पहुंचते है और लाभ पाते है।इस अभियान में ग्राम चाराचार के ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम टंडन,उपाध्यक्ष मोती सोनी,महाबली चौहान,रोजगार सहायक श्रीमती दुलारी बिहान समूह अध्यक्ष सुनीता पटेल एवम अन्य सदस्य के साथ बहुत से संख्या में ग्रामीण बुजुर्ग, महिला, बच्चे और युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!