Skip to main content

प्रदेश रूचि

कलेक्टर से अमर्यादित व्यवहार पड़ा भारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निलंबितदिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का रोमांच, आज आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर; बंदरों की एंट्री रोकने ‘मंकी व्हिस्परर्स’ भी तैनातबालोद – पाररास रेल्वे फाटक इस दिन से तीन रात रहेगा बंद, बालोद-राजनांदगांव मार्ग पर यातायात हो सकता है प्रभावित?दिल्ली प्रवास में अभिन्न यादव की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात बनी चर्चा का विषय, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से संवाद और पिता की पेंटिंग भेंट ने दौरे को बनाया यादगारपहले टावर की रेकी, फिर केबल चोरी… मौके पर छूटी स्कूटी कैसे बनी पुलिस की सबसे बड़ी कड़ी, कैसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश..पढ़े पूरी खबर

जिले के दल्लीराजहरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही..52 पत्ती के साथ 52 हजार 750 जप्त.. गिरफ्तारी के बाद मुचलका में रिहा हुए आरोपी

बालोद, जिले के दल्लीराजहरा थाना पुलिस ने सोमवार को शाम पौने 6 बजे थाना क्षेत्र में जुआ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 52 हजार 750 रुपये सहित ताश पत्ती को जब्त कर तीन सटोरियों को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 22 जेडी आफिस के सामने रोड में वार्ड क्रमांक 22 में दीपक कुमार साहू के घर के पीछे सांवली बाई के घर के सामने राजहरा में कुछ जुआवरियो द्वारा 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपियों द्वारा काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा गया आरोपियों को तलाशी संबंधी नोटिस देकर तलाशी सहमति प्राप्त कर आरोपियों से पुलिस पार्टी का तलाशी कराया गया बाद आरोपियों का तलाशी लिया गया तलाशी में आरोपियों के पास एवं फड से 500, 200, 100, 50 रूपये सहित कुल 52 हजार 750 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट, छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपी का जुर्म जमानतीय होने से आरोपियों द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका मे रिहा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!