बालोद।लोकसभा चुनाव दो दिन पहले बालोद जिले में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।बालोद जिले में कांग्रेस पार्टी में नेताओं में भागम भाग जारी है. एक के बाद एक नेता और कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के खामतराई से 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया, बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पवन साहू प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर , पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू ,कुलदीप साहू उपाध्यक्ष गुंडरदेही, कमल पंपालिया जिला सोसल मीडिया प्रभारी प्रकाश सांवरे भाजयुमो के उपस्तिथि में काग्रेस के 25 कार्यकर्ताओ को भाजपा के रीति नीति वा भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।भाजपा में शामिल होने वाले में रोशन साहू ,लक्ष्मी साहू मनसुख लाल, दिनेश कुमार, राजेश कुमार,छन्नू, मोहन डामन लाल ,परमेश्वर, कमल किशोर, टेकराम ,अनूप,कमलेश खेमलाल कमल हेमंत अजय तुकाराम हीरा ,भारत, हर्ष कुमार गुलेस्वर, धंसु लाल, राम मनोज साहु का स्वागत किया गया।




















